फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The medical college lift will no longer keep stalling.

Una News: यात्रियों का भरोसा खो रहीं निगम की बसें, एक दिन में दो बसें बीच रास्ते में खराब

Tue, 30 Jun 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The medical college lift will no longer keep stalling.
शिमला और मंडी रूट पर यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार, निगम ने भेजीं वैकल्पिक बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के दावों के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों की खराब स्थिति यात्रियों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है। मंगलवार को एक ही दिन में निगम की दो बसें बीच रास्ते में खराब हो गईं, जिससे यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
सुबह छह बजे हमीरपुर बस अड्डे से शिमला के लिए रवाना हुई बस डिडवीं टिक्कर के समीप इलेक्ट्रिकल फॉल्ट आने के कारण रास्ते में ही रुक गई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हमीरपुर से मंडी जा रही बस भोटा के पास टायर पंक्चर होने से आगे नहीं बढ़ सकी। दोनों मामलों में यात्रियों को काफी देर तक असुविधा झेलनी पड़ी। बाद में एचआरटीसी ने वैकल्पिक बसों की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से निगम की बसों के रखरखाव और तकनीकी जांच व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि आए दिन बसों के रास्ते में खराब होने से सफर शुरू करने से पहले ही अनिश्चितता बनी रहती है। उनका मानना है कि केवल वैकल्पिक बस भेजना पर्याप्त नहीं, बल्कि बसों की नियमित देखरेख और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
बसों के खराब होने की जानकारी मिलते ही संबंधित रूटों पर अतिरिक्त बसें भेज दी गई थीं, ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो।
– राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed