फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The maximum temperature in Una crossed 40 degrees

Una News: ऊना में 40 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम तापमान

Thu, 15 May 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature in Una crossed 40 degrees
ऊना में गर्मी के चलते गर्मीसे बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां।संवाद
कुछ दिन की राहत के बाद चढ़ने लगा जिले का पारा
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर के समय चलीं गर्म हवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में अधिकतम तापमान फिर बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को मौसम के बदले तेवर ने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही शीतल पेय का प्रयोग कर गर्मी से बच रहे हैं। जिले में बीते कुछ दिनों में गर्मी से मिली राहत के बाद अब दोबारा पारा चढ़ गया है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में मौसम साफ रहने और गर्मी बढ़ने की आशंका जताई है।
दूसरी तरफ किसानों को भी फसल की सिंचाई के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। अगर आगामी दिनों में भी गर्मी बढ़ती है तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। तापमान बढ़ने के साथ दिन में गर्म हवाएं भी चलना शुरू हो गई हैं। इससे लोगों को सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। गर्म हवाओं के चलते लोगों को अपने चेहरे को कपड़े से ढक कर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ दोपहर के समय स्कूलों से वापस आने वाले बच्चों के लिए भी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, तौलिया सहित शीतल पदार्थ का प्रयोग कर रहे हैं। तेज धूप के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने भी लोगों से तेज धूप के बीच न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कोट्स
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed