फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The martyr's wife donated land to widen the school road.

Una News: बलिदानी की पत्नी ने स्कूल मार्ग को चौड़ा करने के लिए दान की जमीन

Sun, 12 Oct 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
The martyr's wife donated land to widen the school road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ूही (ऊना)। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले लांस नायक विशन दास (15 डोगरा) की पत्नी कमलेश देवी ने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपने पांच कनाल खेत में से एक हिस्सा दियाड़ा स्कूल को जाने वाले रास्ते को चौड़ा करने के लिए स्वेच्छा से दान कर दिया। कमलेश देवी न केवल जमीन दान की, बल्कि रास्ते को चौड़ा करने का सारा खर्च स्वयं वहन किया। उनके इस जनहित कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि बलिदानी परिवार की यह भावना समाज के लिए एक प्रेरणा है। स्कूल रास्ते के नेक कार्य को पूरा करने में प्रधानाचार्य सुशील ठाकुर, अध्यापक अशोक कुमार तथा सरवन सिंह ने विशेष सहयोग दिया। शहीद लांस नायक विशन दास निवासी गांव दियाड़ा, तहसील अंब जिला ऊना ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरता से देश सेवा की थी। बाद में 1971 के भारत-पाक युद्ध में 10 दिसंबर को मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। स्थानीय लोगों और संगठन के सदस्यों ने कमलेश देवी को शत-शत नमन करते हुए कहा कि शहीद के परिवार की ओर से किया गया यह कार्य समाज में देशभक्ति और जनसेवा की भावना को और प्रबल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed