Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The marking process continued for the second day in Bangana Bazaar.

Una News: बंगाणा बाजार में दूसरे दिन भी चली निशानदेही की प्रक्रिया

Wed, 15 Oct 2025 11:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:36 AM IST
विज्ञापन
The marking process continued for the second day in Bangana Bazaar.
पांच कनाल भूमि की हुई पैमाइश, नायब तहसीलदार रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा बाजार में अवैध कब्जों के खिलाफ राजस्व विभाग की कार्रवाई मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। विभागीय टीम सुबह लगभग 11:00 बजे निशानदेही स्थल पर पहुंची और दोपहर 4:00 बजे तक निशानदेही का कार्य किया। इस दौरान लगभग पांच कनाल भूमि की पैमाइश की गई। मंगलवार को कार्रवाई में नायब तहसीलदार जितेंद्र शर्मा शिमला कोर्ट में आवश्यक कार्य के चलते उपस्थित नहीं रहे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में कानूनगो आशा देवी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पैमाइश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। टीम में कानूनगो विनोद सहगल, नीरज, पटवारी शिव कुमार सहित पंचायत प्रधान विजय कुमार,उप प्रधान अजय कुमार प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विभागीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार को जिस भूमि की पैमाइश की गई, वह क्षेत्र लंबे समय से विवादित माना जा रहा था। टीम ने मौके पर दुकानों, शेडों और नाले के किनारे बने निर्माणों की स्थिति का पुनः निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर लोगों से निर्माण की वैधता संबंधी दस्तावेज भी मांगे गए। स्थानीय निवासियों ने राजस्व विभाग के इस सतत अभियान की सराहना की और कहा कि वर्षों से बाजार क्षेत्र में नाले पर हुए कब्जों के कारण जल निकासी और यातायात में बाधा उत्पन्न होती रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग इस अभियान को पारदर्शी ढंग से पूरा करेगा ताकि बाजार की पुरानी समस्याओं का समाधान हो सके। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निशानदेही का यह कार्य आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। सभी रिपोर्टों के संकलन के बाद प्रशासन को अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed