{"_id":"6a19d9e0c89bbaa452091a41","slug":"the-magic-of-one-vote-two-purna-chands-became-pradhans-in-two-phases-a-unique-coincidence-in-gagret-una-news-c-93-1-ssml1048-193302-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वोट का कमाल : दो चरणों में दो पूर्ण चंद बने प्रधान, गगरेट में बना अनोखा संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वोट का कमाल : दो चरणों में दो पूर्ण चंद बने प्रधान, गगरेट में बना अनोखा संयोग
Sat, 30 May 2026 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 30 May 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। लोकतंत्र में एक वोट की क्या अहमियत होती है, इसका अनोखा उदाहरण इस बार गगरेट उपमंडल के पंचायत चुनावों में देखने को मिला। पंचायत चुनाव के प्रथम और द्वितीय दोनों चरणों में प्रधान पद का फैसला मात्र एक वोट से हुआ। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दोनों पंचायतों में एक वोट से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों का नाम भी पूर्ण चंद ही निकला। इस अनोखे संयोग की पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
दूसरे चरण के चुनाव परिणामों में रायपुर पंचायत का मुकाबला सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। यहां प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे और मुकाबला अंत तक कांटे का बना रहा। मतगणना पूरी होने पर पूर्ण चंद को 392 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप कुमार को 391 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार पूर्ण चंद ने महज एक वोट के अंतर से प्रधान पद पर कब्जा जमाया।
रायपुर पंचायत में कुल 1386 मत डाले गए, जिनमें 60 मत रद्द पाए गए जबकि एक मत नोटा के पक्ष में पड़ा। चुनाव में दिलबाग सिंह को 384, सुखराज को 78, सुशील कुमार को 46 और अजय कुमार को 34 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया लेकिन पूरे क्षेत्र में चर्चा उस एक वोट की रही जिसने जीत-हार का फैसला कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में लोअर भंजाल पंचायत में भी प्रधान पद का फैसला केवल एक वोट से हुआ था। वहां भी विजयी उम्मीदवार का नाम पूर्ण चंद ही था। अब दूसरे चरण में रायपुर पंचायत में भी पूर्ण चंद की एक वोट से जीत ने चुनावी इतिहास में एक दुर्लभ संयोग जोड़ दिया है। क्षेत्र के बुजुर्गों और राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उन्होंने कई पंचायत चुनाव देखे हैं लेकिन एक ही चुनाव में दो अलग-अलग पंचायतों में एक वोट से जीत और दोनों विजेताओं का नाम एक जैसा होना अपने आप में बेहद अनोखी घटना है।
अन्य पंचायतों में भी रहे रोचक मुकाबले
दूसरे चरण के चुनाव में अन्य पंचायतों में भी कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। डंगोह खुर्द पंचायत में सुनीता शर्मा तनु ने 329 मत लेकर शमा शर्मा को 14 मतों से पराजित किया। ब्रह्मपुर पंचायत में रीतू शर्मा 355 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुईं जबकि उपप्रधान पद पर जरनैल सिंह विजयी रहे। बढ़ेड़ा राजपूतां पंचायत में सत्या देवी ने 486 मत लेकर रेखा देवी को 115 मतों से हराया। गणु मंदवाड़ा में कमलेश कुमारी प्रधान तथा सुखदेव सिंह उपप्रधान चुने गए। चतेहड़ पंचायत में नीना देवी और होशियार सिंह, रामनगर में प्रेम चंद और गुरपाल सिंह, टटेहड़ा में नसीबो देवी और रामपाल जबकि मवां कोहला पंचायत में अशोक कुमार पादा और नरेंद्र कुमार विजयी रहे। लोहारली पंचायत में सुदेश कुमारी ने 722 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं रायपुर पंचायत में उपप्रधान पद पर नवल राणा निर्वाचित हुए। गगरेट अपर पंचायत में आशीष शर्मा ने 1012 मत लेकर बड़ी जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 617 तथा यशेंद्र कुमार को 75 मत मिले।