फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The local mango did not survive the adverse weather conditions.

Una News: प्रतिकूल मौसम की मार के आगे नहीं टिका देसी आम

Wed, 10 Jun 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 10 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The local mango did not survive the adverse weather conditions.
चकसराय (ऊना)। बदलते मौसम के मिजाज ने इस बार बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बंपर पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे किसानों और ग्रामीणों को इस वर्ष निराशा हाथ लगी है। देसी आम की फसल खराब होने का सीधा असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। आम की आवक कम होने के कारण इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। वर्तमान में बाजार में आम लगभग 100 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। हालत यह है कि जो ग्रामीण पहले अपने पेड़ों से आम तोड़कर अचार तैयार करते थे, उन्हें इस बार बाजार से महंगे दामों पर आम खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


चकसराय क्षेत्र सहित आसपास के कई गांवों में लगातार बदलते मौसम का सबसे अधिक असर देसी आम की फसल पर पड़ा है। किसानों का कहना है कि इस बार करीब 80 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट हो चुकी है। कई पेड़ों पर आया बौर समय से पहले ही झड़ गए जबकि जो फल विकसित हुए थे, वे भी तेज हवाओं और बारिश की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन


अंब, गगरेट विकास खंड के विषय विशेषज्ञ एवं बागवानी विकास अधिकारी शिवभूषण के अनुसार, प्रतिकूल मौसम के कारण जिले में आम की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 150 मीट्रिक टन आम की फसल नष्ट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सतपाल सिंह का कहना है पहले गांव के हर रास्ते और खेत के किनारे देसी आम के पेड़ होते थे। गर्मियों में बच्चे पेड़ों के नीचे दिनभर खेलते और आम खाते थे। आज मौसम इतना बदल गया है कि पेड़ों पर फल टिक ही नहीं पाते। अगर यही हाल रहा तो आने वाली पीढ़ियां देसी आम को केवल कहानियों में ही जान पाएंगी।




सुभाष चन्द का कहना हैं कि हमारे समय में आम की इतनी पैदावार होती थी कि लोग रिश्तेदारों और पड़ोसियों को टोकरी भरकर देते थे। अब न तो पहले जैसे पेड़ बचे हैं और न ही मौसम पहले जैसा रहा है। सरकार और समाज को मिलकर देसी आम के पौधे लगाने चाहिए ताकि हमारी यह विरासत बची रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed