फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The increasing number of abandoned animals has broken the backs of farmers.

Una News: लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या ने तोड़ी किसानों की कमर

Wed, 22 Jan 2025 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
The increasing number of abandoned animals has broken the backs of farmers.
अंब क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा लावारिस पशुओं का उत्पात
विज्ञापन

पशु गेहूं, सब्जी के खेत में फसलों को कर रहे नष्ट

किसान बोले- भीषण ठंड में फसलों की रखवाली करना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे लावारिस पशुओं के उत्पात से रबी सहित अन्य फसलों पर संकट गहराने लगा है। किसानों ने रबी की फसल की सिंचाई कर खाद का छिड़काव भी कर दिया है। ऐसे में पशुओं के झुंड खेेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं। फसल के नुकसान की चिंता किसानों को सताए जा रही है। भीषण ठंड के मौसम में किसान रखवाली भी नहीं कर पा रहे हैं। परेशान किसानों ने जिला प्रशासन से फसलों को बचाने की गुहार तो लगाई, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से कार्य योजना तक नहीं बनाई जा सकी है। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस बछड़ों को छोड़ दिए जाने से इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। झुंड में लावारिस पशु गेहूं, सब्जी सहित अन्य फसलों के खेत में घुसकर इन्हें नष्ट कर दे रहे हैं। लेकिन, पशुपालन और कृषि विभाग की तरफ से कोई कार्य योजना नहीं बनाई जा सकी है। इस संबंध में स्थानीय किसानों विपिन शर्मा, निर्मल सिंह, नवीन कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, अनिल शर्मा, प्रमोद शर्मा, अजय कपिला मुलख राज, गिरधारी लाल का कहना है कि गेहूं के फसल की सिंचाई कर खाद का छिड़काव भी कर दिया था, लेकिन रात में लावारिस पशुओं का झुंड फसल को नष्ट कर दे रहा है। सर्दी के मौसम में रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। बेहड़ जसवां के प्रधान नीलम कुमारी, टकारला के उपप्रधान राजीव शर्मा, धंदडी के उपप्रधान मदन लाल, ठठल पंचायत के किसानों ने बताया कि हम लोग बहुत परेशान और चिंतित हैं। अगर पशुओं के आतंक का यही हाल रहा तो इस वर्ष मेहनत कमाई की फसल घर पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed