फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The incomplete work of indoor stadium of Ambota School will be completed soon: Kalia

अंबोटा स्कूल के इनडोर स्टेडियम का अधूरा काम शीघ्र होगा पूरा : कालिया

Fri, 06 Dec 2024 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The incomplete work of indoor stadium of Ambota School will be completed soon: Kalia
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबोटा में वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए व
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छाए अंबोटा के विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा के खेल मैदान में अधूरे पड़े इनडोर स्टेडियम का कार्य पूरा होने की आस बंधी है। स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे विधायक राकेश कालिया ने घोषणा की है कि इनडोर स्टेडियम का निर्माण भी उनके कार्यकाल में शुरू हुआ था। बेशक इसके बाद रहे जनप्रतिनिधियों ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। अब उनके ही कार्यकाल में इसे मुकम्मल कर इसे खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने स्कूल स्टेज के शेड के लिए साढ़े चार लाख रुपये और स्कूल के बाहर गंदे पानी की निकासी को ड्रेन निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने का एलान किया है। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबोटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खूब समां बांधा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देख मुख्यातिथि राकेश कालिया भी हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम दर्शा रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल भी अब निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ऐसे कार्यक्रमों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें। स्कूल के विद्यार्थियों ने गिद्दा, भंगड़ा व दक्षिण भारतीय नृत्य के साथ खूब समां बांधा। प्रिंसिपल प्रेम दास ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। भारतीय स्टेट बैंक की डीपी रोड शाखा के प्रबंधक पवनेंद्र शुक्ला और उप प्रबंधक अंजन केशव ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को इक्कीस सौ रुपये प्रदान किए। विधायक राकेश कालिया ने शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed