फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The High Court has given its verdict in favour of contractor Karna Raj: BJP

हाईकोर्ट ने ठेकेदार कर्ण राज के पक्ष में सुनाया फैसला : भाजपा

Tue, 01 Apr 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The High Court has given its verdict in favour of contractor Karna Raj: BJP
बंगाणा (ऊना)। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार वर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट ने ठेकेदार कर्ण राज के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनके टेंडर को पुनः बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कर्ण राज को निशाना बनाया गया और झूठे आरोप लगाकर टेंडर रद्द किया गया।
विज्ञापन

राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के बेटे कर्ण राज अपनी मेहनत और ईमानदारी से सरकारी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर रहे थे, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें राजनीतिक द्वेष के कारण निशाना बनाकर उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। टेंडर को गलत तरीके से निरस्त कर दिया गया, जिससे कर्ण राज को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया।
विज्ञापन

राज कुमार वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता विनय शर्मा ने हाईकोर्ट में ठोस प्रमाण और कानूनी दलीलों के आधार पर सिद्ध किया कि कर्ण राज के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और आधारहीन थे। मलांगड़ ने कहा कि हाईकोर्ट के इस फैसले से सच्चाई की जीत हुई है और अब प्रशासन को निर्देशानुसार टेंडर बहाल करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed