फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The heat started increasing as the weather opened up, hot winds started blowing

Una News: मौसम खुलने से बढ़ने लगी गर्मी, चलने लगीं गर्म हवाएं

Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The heat started increasing as the weather opened up, hot winds started blowing
गर्मी में ठड़ी का एहसास.....ऊना में दोपहर के समय स्कूल से लौटते समय ठड़ी कुल्फी का आनंद लेते हु - फोटो : परिजन।
39.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान,
विज्ञापन

दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जिले में उमस 70 प्रतिशत रिकॉर्ड दर्ज की गई। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में बढ़ती गर्मी के चलते लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। जिले में कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। अब तीन दिन से लगातार मौसम साफ चल रहा है। ऐसे में अधिकतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही हैं। लोग सिर पर तौलिया रखकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी के बीच शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। इसके साथ ही दोपहर के समय स्कूलों से लौटने वाले बच्चे आइसक्रीम का सहारा लेकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। जगह-जगह गन्ने के रस और नींबू पानी की रेहड़ी फड़ी लग गई हैं। इसके साथ ही एसी, पंखे, कूलर सहित अन्य उपकरणों का प्रयोग भी लोगों ने करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले में उमस 70 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी के चलते कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। प्रशासन की तरफ से भी लोगों से तेज धूप में न निकलने और छाते का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
कोट्स
जिले का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। आगामी दिनों में अगर मौसम साफ रहता है तो तापमान इससे अधिक बढ़ सकता है।
विनोद कुमार, मौसम समन्वयक जिला ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed