{"_id":"6852ab3de62b6731f20208a4","slug":"the-head-of-dharampur-encouraged-10-girl-students-una-news-c-93-1-una1002-156655-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धर्मपुर की प्रधान ने 10 छात्राओं का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धर्मपुर की प्रधान ने 10 छात्राओं का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
जरूरतमंद बेटियों को कॉलेज में पंजीकरण करवाने में की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। हरोली उपमंडल की धर्मपुर पंचायत की प्रधान सुभद्रा ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में बीए और बीकॉम में प्रवेश लेने जा रही 10 जरूरतमंद छात्राओं का कॉलेज में पंजीकरण करवाया और आगे चलकर उन्हें प्रवेश शुल्क सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगी।
प्रधान सुभद्रा ने कहा कि यह प्रयास इन निर्धन परिवारों को आर्थिक भार से मुक्त करने और ग्रामीण बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की एक छोटी-सी कोशिश है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरएस डढवाल ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। कॉलेज प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने प्रधान सुभद्रा की इस पहल की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि इससे अन्य जन प्रतिनिधि भी प्रेरणा लेंगे और बेटियों की शिक्षा के लिए आगे आएंगे।