फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The hawkers started shifting to the vendor market.

Una News: वेंडर मार्केट में रेहड़ी-फड़ी होने लगी शिफ्ट

Tue, 09 Dec 2025 04:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
The hawkers started shifting to the vendor market.
प्रशासन के निर्देशों के बाद शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन

शहर से हटा रेहड़ी फड़ी का जंजाल, जाम से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय में ट्रक यूनियन के समीप बनाए गई वेंडर मार्केट का संचालन शुरू हो गया है। अब रेहड़ी–फड़ी धारक इसी मार्केट में अपनी दुकानें सजा रहे हैं। इससे शहर में एनएच किनारे लगने वाली रेहड़ी–फड़ी का जंजाल समाप्त हो गया है। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिली है। प्रशासन ने शहर के एनएच किनारे के क्षेत्र को नॉन-वेंडिंग जोन घोषित किया है। साथ ही सड़क किनारे चौपहिया वाहनों की पार्किंग भी प्रतिबंधित कर दी गई है, जिसका सकारात्मक असर मैदान स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
वेंडर जोन में 80 दुकानें बनाई गई हैं। लंबे समय से यह योजना अधर में लटकी हुई थी, लेकिन शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए हैं। डीसी चौक से लेकर ओम भुजिया भंडार तक के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन और नो वेंडर जोन घोषित किया गया है। प्रशासन की सख्ती का नतीजा यह हुआ कि शहर से सड़क किनारे की सारी रेहड़ी–फड़ी हटा दी गई हैं। वर्तमान में सड़क किनारे कहीं भी रेहड़ी–फड़ी दिखाई नहीं दे रही। कार्रवाई के डर के चलते 37 रेहड़ी–फड़ी वालों ने वेंडर जोन में शिफ्ट होने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन

वेंडर जोन का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में काम तेज गति से चला, लेकिन पिछले ढाई वर्षों से यह कछुआ चाल से आगे बढ़ रहा था। अब प्रशासन की ओर से शहर में नो वेंडर जोन घोषित किए जाने के बाद नगर निगम ने 37 रेहड़ी वालों को वेंडर जोन में स्थानांतरित कर दिया है। वेंडर जोन में दुकानदारों को 1,000 रुपये प्रति माह किराया देना होगा। इसके अतिरिक्त बिजली और पानी के बिल अलग से जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वेंडर जोन में 80 दुकानें बनाई गई हैं। कुछ रेहड़ी–फड़ी धारक वेंडर जोन में शिफ्ट हो चुके हैं। अन्य भी जल्द ही यहां स्थानांतरित हो जाएंगे। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed