{"_id":"68ab0838e3dbe08df80181d0","slug":"the-ground-collapsed-near-the-newly-constructed-building-of-the-college-cracks-appeared-in-the-wall-una-news-c-93-1-una1002-163270-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: काॅलेज के नवनिर्मित भवन के साथ जमीन धंसी, दीवार में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: काॅलेज के नवनिर्मित भवन के साथ जमीन धंसी, दीवार में आई दरारें
विज्ञापन
बहुमंजिला भवन पर भी मंडराने लगा संकट, करीब डेढ़ माह पहले सीएम ने किया था भवन का उद्घाटन
काॅलेज प्रबंधन ने विभाग और प्रशासन को करवाया अवगत
छात्र हित में विद्यार्थी परिषद ने उठाए निर्माण कार्य पर सवाल, मांगी उच्च स्तरीय जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के हाल ही में नवनिर्मित भवन के साथ जमीन धंसने से दीवार में दरारें आ गई हैं। तकरीबन डेढ़ माह पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कॉलेज के नवनिर्मित बहु मंजिला भवन का उद्घाटन किया था और इस मानसून की बरसात का कहर बहुमंजिला भवन के साथ में लगती दीवार नहीं सह पाई है और उसमें दरारें आ गई है। इससे बहुमंजिला भवन पर खतरा मंडराने लगा है। कॉलेज प्रबंधन ने संबंधित विभाग को छात्र वर्ग के हित के लिए समय रहते तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है और प्रशासन के माध्यम से भी सरकार को वस्तु स्थिति के बारे में अवगत करवा दिया गया है। उद्घाटन के डेढ़ माह बाद ही ऐसे स्थिति सामने आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। छात्र वर्ग ने भी कड़ा संज्ञान लिया है और एतराज जताते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग है। उधर, प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा के अनुसार नवनिर्मित भवन की दीवार में दरार आ गई है और जगह धंसने से नवनिर्मित भवन को भी खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग और प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है और सरकार को भी सूचना दे दी गई है। आगामी कार्रवाई प्रशासन सरकार और विभाग स्तर पर ही अमल में लाई जानी है।
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई के सचिव सूर्य शर्मा ने बताया कि अभी इस दीवार का उद्घाटन हुए मात्र डेढ़ महीना ही हुआ है। अंग्रेजों की बनाई 150 साल पुरानी दीवारें और पुल आज भी सही हैं। हमारो लोग चंद पैसों के लालच में हज़ारों लोगों की जान खतरे में डाल देते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन को जल्द इस पर संज्ञान लेकर घटिया काम करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।