फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The greater the connection with books, the brighter the future will be: ADC

किताबों से जितना जुड़ाव उतना भविष्य उज्ज्वल होगा : एडीसी

Thu, 26 Dec 2024 02:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
The greater the connection with books, the brighter the future will be: ADC
समारोह में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटौहड़ कलां का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। विधायक ने स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्ष में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य के लिए वह क्षेत्र के लिए छह सौ करोड़ सरकार से लाए हैं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए उन पर नजर रखें। उनको नशे आदि से दूर रहना चाहिए। कहा कि पढ़ाई और किताबों से बच्चों का जितना जुड़ाव होगा, उनका भविष्य उतना उज्ज्वल होगा। प्रिंसिपल संतोष कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सराहनीय रहे। इस मौके पर एसीजेएम अंब निरंजन सिंह, स्कूल प्रबंधन की ओर से गुरुकुल स्कूल के निदेशक जगदेव गौतम, निदेशक मदन लाल, चेयरमैन जगमोहन लाल गौतम, निदेशक ज्योति गौतम, , प्रिंसिपल डायरेक्टर डीपी राय, प्रिंसिपल गुरुकुल इंटरनेशनल डाॅ संतोष कुमारी, प्रिंसिपल गुरुकुल पब्लिक शिवानी गुलेरिया, डीन प्रियंका शर्मा, प्रिंसिपल एकेडमिक शिखा लट्ठ, एएसपी अमित कुमार शर्मा और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।


इन्हें मिले पुरस्कार :
इस अवसर पर सालाना गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एलोना चौधरी, विवेक ढिल्लो, श्वेता शर्मा, अवनी सूद, इशांत शर्मा, रचित संदल, दिव्यांश, भविष्य चौहान, जेसन, आराध्या, शनाया, रुद्रांश, राधिका, स्तुति, कृतिका को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed