फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The grand tableaus of Shiva-Parvati and Lord Krishna mesmerized the mind

Una News: शिव-पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियों ने मन मोह लिया

Sat, 24 May 2025 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
The grand tableaus of Shiva-Parvati and Lord Krishna mesmerized the mind
बंगाणा (ऊना)। मां भगवती विशाल जागरण कमेटी की ओर से आयोजित सातवें जागरण से पूर्व नव ज्योतियों के साथ शोभायात्रा का संगम बना। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सैंटी ने की। शोभायात्रा हाथलौन से प्रारंभ होकर बंगाणा स्थित पंडाल तक पहुंची। इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ी। शोभा यात्रा में नव ज्योतियों के साथ दर्जनों गाड़ियों का भव्य काफिला भी शामिल रहा। इन गाड़ियों पर सजाई गई भगवान शिव-पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण, वीर हनुमान और भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स विंग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला ऊना भाजयुमो के सचिव अजय ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर दिनेश खत्री, अनिल बांटू, रत्न खत्री, राज कुमार, अमरीक सिंह ,जगदीश चंद ,मीनू, मस्त राम आदि दर्जनों कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed