फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The forest department rescued the injured owl

Una News: वन विभाग ने घायल उल्लू को किया रेस्क्यू

Tue, 11 Mar 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
The forest department rescued the injured owl
नंदपुर (ऊना)। वन्यजीव संरक्षण के तहत वन विभाग उपमंडल अंब की टीम ने वार्ड 3 से एक घायल उल्लू को रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उल्लू को सुरक्षित बचाकर पशु चिकित्सालय अंब ले गई। पशु चिकित्सक डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि अंब खंड के वन अधिकारी अंकज और उनके सहयोगी उनके पास उल्लू को लेकर आए थे। उल्लू डरा हुआ था, लेकिन उसकी शारीरिक स्थिति सामान्य थी। जांच के बाद उन्होंने उल्लू को प्राथमिक उपचार दिया और फिर वन विभाग अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया, ताकि वे उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ सकें। वहीं, खंड वन अधिकारी बीओ संजीव कुमार ने बताया कि सुबह उन्हें फोन के माध्यम से घायल उल्लू की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उल्लू को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed