फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The first floor of Dhanddi Panchayat Bhawan was dedicated to the public.

Una News: धंधड़ी पंचायत भवन की पहली मंजिल जनता को समर्पित

Sun, 26 Oct 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
The first floor of Dhanddi Panchayat Bhawan was dedicated to the public.
विधायक सुदर्शन ने किया शुभारंभ, कहा दूसरी मंजिल का कार्य जल्द होगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत धंधड़ी के लोगों को रविवार को लंबे समय के बाद अपना सामुदायिक पंचायत भवन मिल गया। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भवन की पहली मंजिल का रविवार को शुभारंभ किया। इस भवन के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग ने 1.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसमें पहली किस्त के 42 लाख रुपये जारी हो गए थे। उसी राशि से भवन की पहली मंजिल तैयार की गई है। विधायक ने कहा कि भवन में जल्द कॉमन सर्विस सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में भवन की दूसरी मंजिल भी तैयार की जाएगी, जिसमें एक बहुउद्देशीय हाॅल बनेगा। यह पंचायत बैठकों, विवाह समारोहों और सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। विधायक ने कहा कि धंधड़ी स्कूल के पास 100 कनाल भूमि उपलब्ध है, जिस पर डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, प्रधान प्रियदर्शनी, उपप्रधान मदन लाल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed