फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The fire will be controlled with the help of advance fire tenders and cylinders

Una News: एडवांस फायर टेंडर और सिलिंडर की मदद से आग पर पाया जाएगा काबू

Mon, 14 Apr 2025 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
The fire will be controlled with the help of advance fire tenders and cylinders
गर्मियों को लेकर अग्निशमन विभाग ने 15 जुलाई तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन

जिले भर में अग्निशमन विभाग और 75 के करीब कर्मचारी रहेंगे मुस्तैद
विभाग ने जिले में जागरूकता के लिए शुरू किया मॉक ड्रिल अभियान
आशुतोष डोगरा
ऊना। गर्मियों के सीजन को लेकर अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने 15 जुलाई तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जिलेभर में अग्निशमन और होम गार्ड जवानों को मिलाकर 75 के करीब कर्मचारी इस सीजन के दौरान मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा इस बार जरूरत पड़ने पर एडवांस फायर टेंडर का भी प्रयोग हो सकेगा। इस टेंडर में पानी के अलावा सीओटू गैस से 60 से 70 किलोग्राम का सिलिंडर भी उपलब्ध रहेगा। साथ ही तंग बाजारों व गलियों में भी वाटर वाउजर के माध्यम से आग लगने पर काबू पाया जा सकेगा। इस दौरान फायर फाइटर बाइक भी विभाग के पास उपलब्ध हैं। विभाग ने सभी स्थानों पर तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और अन्य उपकरणों की जांच-परख भी पूरी कर ली है ताकि जरूरत पड़ने पर इन वाहनों व उपकरणों का प्रयोग बिना किसी दिक्कत के किया जा सके। जिले के रामपुर समेत बंगाणा में सब फायर सेंटर, अंब और टाहलीवाल में अग्निशमन विभाग की चौकिया स्थापित हैं।
विभाग ने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आग की घटना में लोग तत्काल सूचना दमकल कर्मियों को दें। बता दें कि जिला में रामुपर, बंगाणा, अंब और टाहलीवाल में अग्निशमन केंद्र और चौकियां स्थापित हैं। ऊना के रामपुर स्थित अग्निशमन केंद्र में तीन गाड़ियों में दो वाटर टेंडर 4500-5000 लीटर, 9000 लीटर की क्षमता का एडवांस फायर फाइटर टेंडर भी उपलब्ध है, एक वाटर वाउजर उपलब्ध है। जबकि एक बाइक कैप्स भी उपलब्ध है। बंगाणा सब सेंटर पर एक फायर टेंडर 5000 लीटर और 9000 लीटर क्षमता का वाटर वाउजर है। अंब फायर पोस्ट एक वाटर टेंडर और एक क्यूआरवी जीप है। बंगाणा में कर्मियों की संख्या 22, अंब में 14 तो टाहलीवाल फायर पोस्ट पर 15 कर्मियों की टीम आग पर पर काबू पाने के लिए तैनात है।
विज्ञापन


विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान
अग्निशमन विभाग ने जागरूकता को लेकर 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत साेमवार को देव भूमि अस्पताल ऊना, आईएसबीटी ऊना, सिनेमा, रिलाइंस स्मार्ट बाजार में मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाक्स
फायर सीजन को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। लोगोें से अपील है कि वह सतर्क रहें व जंगलों व निजी भूमि पर आग लगाने से बचें।
अशोक कुमार, फायर स्टेशन अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed