फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The federation is with the government in the disaster: Ashwani

आपदा में सरकार के साथ है महासंघ : अश्वनी

Sun, 11 Aug 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The federation is with the government in the disaster: Ashwani
गगरेट में किया गया बैठक का आयोजन
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। प्रदेश में आफत की बरसात के चलते विभिन्न जगह हो रही प्राकृतिक आपदा के बीच राज्य नंबरदार कल्याण महासंघ सरकार के साथ खड़ा है। रविवार को महासंघ की जिला इकाई की बैठक गगरेट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुंवर बृजपाल सिंह ने की। इसमें महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नंबरदार अश्वनी ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह लगातार दूसरा साल है, जब हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। सीमित संसाधनों के बीच केंद्र सरकार की मदद के बिना बरसात से मिले जख्मों पर मरहम लगाना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है। बेशक प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से समुचित वित्तीय सहायता नहीं मिली है लेकिन जिस प्रकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संकट के इस दौर में खुद मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्यों को चलाया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि महासंघ के सदस्य हर पंचायत और हर गांव में हैं। महासंघ ने निर्णय लिया है कि संकट की इस घड़ी में महासंघ के सदस्य प्राकृतिक आपदा के बीच सरकार का साथ देंगे। बैठक में महासंघ के अंब ब्लॉक के प्रधान दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव राजेश कुमार, बंगाणा ब्लॉक के प्रधान अश्वनी कुमार, सचिव रमन शर्मा, ब्लॉक हरोली के प्रधान दीपक दत्ता, ब्लाॅक गगरेट के महासचिव राकेश कुमार, उपप्रधान अनिल नीटू, पवन नंबरदार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed