फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The entire pandal reverberated with the hymns of Mata Chintapurni

Una News: माता चिंतपूर्णी के भजनों से गूंज उठा पूरा पंडाल

Sun, 31 Aug 2025 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
The entire pandal reverberated with the hymns of Mata Chintapurni
चिंतपूर्णी में जागरण और भंडासे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता वैष्णो देवी क्लब जगराओं की ओर से नया बस स्टैंड चिंतपूर्णी दरबार में भंडारा एवं और जागरण कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की ओर से माता चिंतपूर्णी के भजनों से पूरा पंडाल गूंज उठा और चारों ओर माहौल भक्तिमय हो गया। उनके साथ पंजाब के मोगा से शक्ति दुर्गा भजन मंडली मेहंदी म्युजिकल ग्रुप वालों ने भी पूरा योगदान दिया। वहीं, लुधियाना से संजीव कुमार ने भी अपनी आवाज से भक्तों को आस्था के सूत्र में बांधा। जागरण में भक्तों ने रातभर माता के जयकारे लगाए और कार्यक्रम को सफल बनाया। हर साल जागरण जगराओं क्लब की ओर से करवाया जाता है, लेकिन पंजाब में आई बाढ़ के चलते इस बार पहले की अपेक्षा भीड़ कुछ कम ही रही। रविवार सुबह ही बारिश लगी, जो दिनभर जारी रही। दिनभर श्रद्धालुओं ने बिना लाइनों के ही दर्शन किए। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ होने की उम्मीद थी। दर्शनों के लिए सुबह तीन बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। दिनभर लाइनें नहीं लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed