{"_id":"69af0d71d9568ed4c1087ef3","slug":"the-electricity-board-has-completed-90-percent-of-the-construction-work-of-the-bulk-drug-park-una-news-c-93-1-una1002-184122-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिजली बोर्ड ने बल्क ड्रग पार्क निर्माण का 90 फीसदी कार्य किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिजली बोर्ड ने बल्क ड्रग पार्क निर्माण का 90 फीसदी कार्य किया पूरा
Tue, 10 Mar 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
ऊना। बिजली बोर्ड ने बल्क ड्रग पार्क का निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा कर लिया है। 17 करोड़ रुपये की लागत से नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने से लेकर नई लाइनें बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है। इस परियोजना के लिए विद्युत उपकेंद्र की क्षमता में भी इजाफा किया गया है। वहीं दूसरी ओर 13 किलोमीटर दो-दो 11 केवी लाइनों को बिछाने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। पार्क में आगामी भविष्य में 28 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। इन दिनों बिजली बोर्ड मुस्तैदी के साथ इस कार्य को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बल्क ड्रग पार्क परियोजना ऊना जिला के मंडल हरोली के अंतर्गत बनने जा रही है, जिसका कार्य विभिन्न विभागों द्वारा शुरू कर दिया है। इनमें बिजली बोर्ड ने 33/11 केवी उपकेंद्र गोंदपुर बुल्ला की क्षमता को 12.6 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 132/33/11 केवी उपकेंद्र टाहलीवाल की क्षमता को बढ़ाया गया है। ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए हैं और जल्द ही इसकी कमीशनिंग कर दी जाएगी। विद्युत बोर्ड द्वारा 15 मार्च 2026 तक कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए आवश्यक 10 एमवीए लोड उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बल्क ड्रग पार्क के नजदीक पांच से छह 33/11 केवी उपकेंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही 28 करोड़ की लागत से 33/11 केवी, 20 एमवीए का उपकेंद्र बनाया जाएगा।
बिजली बोर्ड सर्कल ऊना के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह का कहना है कि तय समय में बिजली बोर्ड के अधिकारी बल्क ड्रग पार्क परियोजना का कार्य पूरा करेंगे। फील्ड में अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। काम कोताही किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी।
बिजली बोर्ड मंडल हरोली के अधिशासी अभियंता राहुल पुरी का कहना है कि बल्क ड्रग पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने से लेकर नई बिजली लाइनें बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। अन्य कार्य जारी हैं।