फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The education department visited Pandoga school after finding dirt in the toilet

Una News: शौचालय में गंदगी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने किया पंडोगा स्कूल का दौरा

Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The education department visited Pandoga school after finding dirt in the toilet
ऊना क्षेत्र के एक स्कूल का निरिक्षण करते हुए ​शिक्षाउपनिदेशक अनिल कुमार।स्रोत:स्वयं - फोटो : rajori news
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

स्कूल में सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार लाने के दिए निर्देश
विभाग की टीम ने रायंसरी स्कूल में भी व्यवस्थाएं खंगाली
अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया था पंडोगा स्कूल के शौचालय में गंदगी का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उप शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) अनिल कुमार तक्खी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंडोगा और रायंसरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक, प्रशासनिक और भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में पानी की टंकियों और शौचालयों की सफाई की जांच की गई। पंडोगा स्कूल में गंदगी और जाम शौचालय की स्थिति पर सख्त नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई और सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए ऐसे निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

मिड डे मील के नियमों की अनदेखी पर चेतावनी
ऊना उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) सोम लाल धीमान ने राजकीय प्राथमिक और उच्च पाठशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के अध्ययन स्तर और गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील कर्मियों की साफ-सफाई के निर्देशों की अनदेखी पाई गई। उपनिदेशक ने चेताया कि मिड-डे मील बनाने और परोसने के दौरान मुंह ढकना, टोपी पहनना और एप्रिन का प्रयोग अनिवार्य है। उल्लंघन पर प्रधानाचार्यों या प्रभारी से स्पष्टीकरण लेकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed