फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The dream of the,landless people,to build their own house came true

भूमिहीनों का अपना घर बनाने का सपना हुआ साकार

Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The dream of the,landless people,to build their own house came true
ऊना। ऊना के वार्ड नंबर तीन में गलुआ निवासी विशाल कुमार का खुद के घर का सपना हिमाचल सरकार की 2/3 बिस्वा योजना ने सकार किया है। विशाल का कहना है कि प्रदेश सरकार ने घर बनाने के लिए हमें भूमि प्रदान की है। अब अपने घर का सपना सच होने जा रहा है।
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि ऊना में काफी सालों से रह रहे उनके परिवार के पास न तो घर बनाने के लिए जगह थी और न ही जमीन खरीद कर मकान बनाने की हैसियत। अब उनके परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए धन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। वहीं, समूर कलां निवासी कांता देवी भी 2/3 बिस्वा योजना की लाभार्थी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार झुग्गियों में रहता था, लेकिन जब घर बनाने के लिए भूमि के लिए आवेदन किया तो सरकार ने उन्हें जमीन मुहैया करवा दी।
विज्ञापन

इसी तरह प्राइवेट नौकरी करने वाले ऊना के वार्ड नंबर तीन निवासी प्रवीण कुमार को भी इसी योजना के तहत भूमि मिली है। प्रवीण का परिवार किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधीश ऊना संदीप कुमार बताते हैं कि 2/3 बिस्वा योजना के तहत आवेदनकर्ता को एक सादे कागज पर प्रस्तुत अपने प्रार्थना-पत्र के साथ एनओसी समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज पेश करने होते हैं। वहीं, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रदेश सरकार की 2/3 बिस्वा योजना के बारे में बताते हुए कहते हैं कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाती है। मापदंड पूरा करने वाले परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से शहरी क्षेत्रों में मकान बनाने के लिए दो बिस्वा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बिस्वा भूमि प्रदान की जाती है। इसके लिए संबंधित जिलाधीश के पास आवेदन करना होता है तथा भूमि के संबंध में पटवारी जिलाधीश को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed