फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The drains of Una city will be cleaned before the rain

बरसात से पहले ऊना शहर के नालों की होगी सफाई

Fri, 14 May 2021 05:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
The drains of Una city will be cleaned before the rain
ऊना। बरसात के समय शहर में जलभराव की समस्या से हर साल परेशान होना पड़ता है। इस बार नगर परिषद ने इस समस्या को दूर करने के लिए अभी से शहर के नालों की सफाई कार्य शुरू कर दिया है। नप अधिकारियों ने इसके लिए सफाई कर्मचारियों को कार्य जल्द खत्म करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में बरसातों के समय जलभराव की समस्या से प्रशासन और आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। आलम यह होता है कि शहर में स्थित मिनी सचिवालय में भी पानी भर जाता है। यह समस्या शहर के नालों के बंद होने से कारण होती है।
विज्ञापन

इस बार नगर परिषद ने इस समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को समय रहते सभी नालों की सफाई करने उनसे गाद निकालने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर परिषद ने इस संबध में कार्य करना शुरू कर दिया है। ऊना शहर में कुल 11 वार्डों में छोटे बड़े नाले हैं। यह नाले अक्सर बरसातों में कीचड़ भरने से बंद हो जाते हैं। इस कारण से शहर में पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इसके चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इस बार ऐसी समस्या न हो इसके लिए नगर परिषद ने बरसात से पूर्व ही सभी नालों की सफाई और रखरखाव शुरू कर दिया है। इस संबध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न वार्डों में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
इन वार्डों में चल रहा कार्य
ऊना शहर में जलभराव एक बड़ी समस्या है। इस समस्या को दूर करने के लिए नप ने समय रहते कार्य करना शुरू कर दिया है। साथ ही कर्मचारियों को समय रहते कार्य समाप्त करने के निर्देश जारी किए। वर्तमान समय में वार्ड 10, वार्ड चार और पुराना होशियारपुर रोड पर नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। भविष्य में सभी वार्डों में भी यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed