{"_id":"627801dc5f71d24456743bc6","slug":"the-divider-built-on-the-forelane-will-be-converted-into-a-concrete-barrier-anti-glare-sheet-will-be-installed-una-news-sml408198646","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन में डिवाइडर कंकरीट बैरियर में होंगे तब्दील, लगेगी एंटी ग्लेयर शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन में डिवाइडर कंकरीट बैरियर में होंगे तब्दील, लगेगी एंटी ग्लेयर शीट
विज्ञापन
झलेड़ा से मैहतपुर एनएच में अब कुछ इस तरह से बनेगा डिवाइडर। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। झलेड़ा से मैहतपुर तक फोरलेन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डिवाइडर कंकरीट बैरियर पर तब्दील होंगे। इन पर एंटी ग्लेयर शीट भी लगेगी। इससे एक लेन से दूसरे लेन में वाहनों की लाइट नहीं जाएगी और हादसों में कमी आएगी। एनएच का यह कायाकल्प करीब पांच करोड़ रुपये से होगा। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए हैं।
वर्तमान में झलेड़ा से लेकर मैहतपुर तक फोरलेन पर डिवाइडर बने हुए हैं। इनमें मिट्टी है और यहां पर फूल उगाए गए हैं। इन फूलों को दृष्यता में बाधा भी माना जाता है। ऐसे में अब इन्हें हटाकर यहां डिवाइडर कंकरीट बैरियर का बनाया जाएगा। डिवाइडर पर एंटी ग्लेयर शीट लगाए जाएगी।
यह कार्य करीब एक माह में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। डिवाइडर का फाइनल डिजाइन ठेकेदार की ओर से मिलने के बाद इसे स्वीकृति दी जाएगी और काम शुरू होगा। वर्तमान में झलेड़ा से लेकर मैहतपुर फोरलेन में डिवाइडर मात्र नौ इंच ऊंचा है। जबकि नया बनने वाला डिवाइडर कंकरीट बैरियर करीब एक मीटर ऊंचा होगा। इसी के साथ लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग झलेड़ा से मैहतपुर तक एक लेन से दूसरी लेन में जाने वाले अतिरिक्त कट को भी हटाएगा। कुछ जगहों में एक साथ दो कट आवाजाही के लिए रखे हैं, इससे भी हादसों का खतरा बन जाता है। कुल मिलाकर झलेड़ा से मैहतपुर के बीच 10 से 12 कट फोरलेन में रखे जाएंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि डिवाइडर को कंकरीट बैरियर में तब्दील करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। यह कार्य हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
नप क्षेत्र में नहीं होगा कोई बदलाव
झलेड़ा से मैहतपुर के बीच नगर परिषद ऊना और मैहतपुर क्षेत्र में डिवाइडर में कोई बदलाव नहीं होगा। शहरी क्षेत्रों में डिवाइडर पहले की तरह ही रहेंगे। झलेड़ा से मैहतपुर के बीच नप क्षेत्र को छोड़कर करीब दस किलोमीटर के क्षेत्र में डिवाइडर तब्दील होंगे।
झलेड़ा से मैहतपुर तक हादसों का अधिक खतरा
झलेड़ा से मैहतपुर तक फोरलेन होने के बावजूद हादसों का अधिक खतरा रहता है। कई बार चालक एक लेन से दूसरी लेन में जाती बार लापरवाही बरत देते हैं तो कई बार ओवरटेक करना महंगा साबित होता है।

झलेड़ा से मैहतपुर बीच वर्तमान में बना डिवाइडर। अब इसकी जगह कंकरीट बैरियर स्थापित किए जाएंगे। सं?- फोटो : Una