फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The district received 69 percent more rain than the average during the monsoon season

Una News: मानसून सीजन में जिले में औसतन से 69 फीसदी ज्यादा हुई बारिश

Tue, 09 Sep 2025 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
The district received 69 percent more rain than the average during the monsoon season
सितंबर में पहली बार तापमान 33 डिग्री पार, दिन में छूटे लोगों के पसीने
विज्ञापन

मानसून सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 222 मिमी बारिश रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले में 1 जून से 9 सितंबर तक मानसून सीजन में अब तक 1485.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि के लिए मौसम विभाग ने 876.9 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया था। यानी औसतन बारिश की तुलना में यह 69 प्रतिशत अधिक है। सीजन में सबसे अधिक बारिश अगस्त में हुई। इस दौरान 815.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो औसतन 372.2 मिलीमीटर से 119 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, 2 अगस्त को एक ही दिन में 222 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जिससे ऊना शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। दिन के समय कई बच्चे खड्डों व नालों में नहाते भी नजर आए। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 सितंबर तक जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed