फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The district received 19.6 mm of rain on Thursday

जिले में वीरवार को हुई 19.6 मिलीमीटर बारिश

Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The district received 19.6 mm of rain on Thursday
ऊना में बारिश के दौरान छाता लेकर जाते युवा। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिला में जनवरी माह से चल रहे खराब मौसम का सिलसिला फरवरी की शुरुआत में भी जारी है। वीरवार सुबह को शुरू हुई मूसलाधार बारिश दिनभर जारी रही। इस दौरान चली सर्द हवाओं से लोगों को घरों में रहने पर विवश कर दिया। जिले में वीरवार शाम तक कुल 19.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। हालांकि, बाद दोपहर धूप खिलने के आसार भी हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश के बीच जिला में वीरवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बारिश रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। लोग चौपहिया वाहनों पर ही अपने काम के लिए निकले। ध्यान रहे कि जिले में जनवरी माह में करीब 20 दिन बारिश का दौर जारी रहा। इसके बाद करीब पांच दिन धूप खिली और फरवरी माह की शुरूआत में मौसम फिर खराब हो गया। उधर, मौसम फिर खराब होने से किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण अब फसलें खराब हो रही हैं। पिछले पांच दिन खिली धूप से किसानों ने काफी हद तक राहत महसूस की थी। लेकिन वीरवार को खराब हुए मौसम ने दोबारा फसलों पर खतरा बढ़ा दिया है। इस वजह से गेहूं, आलू, गोभी समेत कई फसलें खराब होने लगी हैं। अगर यही हाल रहा तो मौसम की सीधी मार इन फसलों के उत्पादन पर पड़ेगी और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तक बारिश जारी रहेगी। दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शनिवार से धूप खिलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। कहा कि अभी पहाड़ी जिलों में हो रहे हिमपात के कारण सुबह और शाम को शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed