फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The district including the Deputy Chief Minister's home constituency got 14 doctors

Una News: उपमुख्यमंत्री के गृह विस क्षेत्र समेत जिले को मिले 14 चिकित्सक

Sun, 13 Apr 2025 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
The district including the Deputy Chief Minister's home constituency got 14 doctors
सेहत
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में छह माह में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल और सिविल अस्पताल हरोली को पांच-पांच विशेषज्ञ मिले
थानाकलां को दो, अंब और गगरेट अस्पताल को भी मिले एक-एक चिकित्सक

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र सहित समूचे जिले को 14 विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इनमें से एक ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ज्वाइन भी कर लिया है और बाकी जगह पर जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सक ज्वाइन करने जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को पांच और सिविल हॉस्पिटल हरोली को पांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां को दो, सिविल अस्पताल गगरेट और अंब को एक-एक सहित कुल 14 विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। पिछले लंबे समय से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी खल रही थी। जिसे सरकार ने हाल ही में आदेश जारी करके पूरा कर दिया है। जिले की जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से बेहतर सेवाएं मिलेंगी। दूसरी ओर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्त्री रोग विशेषज्ञ और खास तौर पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती सहित अन्य तीन विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं काफी सुदृढ़ होगी। अकेले रेडियोलॉजिस्ट का ही पद पिछले तकरीबन छह महीने से खाली चल रहा था और ऐसे में गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए विवश होना पड़ रहा था। सरकार के निर्देशों के तहत जिला को 14 विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। वहीं, हरोली सिविल अस्पताल काे भी जहां पर बिस्तरों की संख्या 100 कर देने के साथ ही पांच नए विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होने से हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें चिकित्सा सुविधा के लिए ऊना अस्पताल की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही थानाकलां में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से जिला मुख्यालय के अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। इसके चलते कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र को विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से काफी फायदा होगा। गगरेट और अंब में भी एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति से राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके वर्मा का कहना है कि जिले को 14 विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इनमें से क्षेत्रीय अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइनिंग करके अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं और बाकी जगह पर भी जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सक ज्वाइन कर लेंगे। उन्होंने कहा है कि यह नियुक्तियां स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed