फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The dispute over the wall turned into a bloody clash, the Deputy Chief cut three people including a soldier with a knife.

Una News: खूनी झड़प में बदला दीवार का विवाद, उपप्रधान ने जवान समेत तीन लोगों को दराट से काटा

Sun, 13 Apr 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The dispute over the wall turned into a bloody clash, the Deputy Chief cut three people including a soldier with a knife.
हमलावर पहचान महेंद्र सिंह।
बेहड़ जसवां के गांव बसूणी में वारदात, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

घायलों में दो जालंधर और एक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर
उपप्रधान ने भी पांच लोगों पर लगाया डंडों से हमले का आरोप, कहा-बंदूक से धमकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब/नंदपुर (ऊना)। बेहड़ जसवां पंचायत के बसूणी गांव में शनिवार को दीवार का विवाद खूनी झड़प में बदल गया। एक पक्ष के उपप्रधान ने दराट से हमला कर दंपती सहित परिवार के तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात में घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने तीनों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। परिजन दो घायलों को जांलधर ले गए। इनमें राजिंदर और सोनिया पत्नी विजय कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राजिंदर सेना में तैनात है। वहीं, उपप्रधान ने भी दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर डंडे से हमला करने और बंदूक से धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के तहत बसूणी में दीवार के जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। एक पक्ष से घायल लोगों ने ग्राम पंचायत उपप्रधान पर आरोप लगाया है कि उसने दराट से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में राजिंदर सिंह (45) पुत्र गुरदेव सिंह, अमनदीप (43) पत्नी राजिंदर सिंह, सोनू देवी (49) पत्नी विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष की तरफ से अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसमें शिकायतकर्ता उपप्रधान के पिता भाग सिंह पुत्र हाकम सिंह ने आरोप लगाया कि पांच लोगों (दो पुरुष, तीन महिलाएं) ने शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे आरोपी ट्रॉली में मिट्टी भरकर लाए और उसके घर को जानेवाले रास्ते में मिट्टी डालकर इसे बंद करने लगे। जब उसका बेटा महेंद्र सिंह (उपप्रधान) मौके पर गया और ऐसा न करने को कहा तो आरोपियों ने उसके बेटे, पत्नी और उसे डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि एक आरोपी मौके पर बंदूक लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी। उसका कहना है कि आरोपी राजिंदर सेना में कार्यरत है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने 10 अप्रैल को भी उनके साथ मारपीट की थी। इस संदर्भ में उनकी तरफ से अंब थाना में शिकायत की गई थी। उधर, एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed