फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The devotees of Kanpur decorated the court of Mata Chintapurni

Una News: कानपुर के श्रद्धालुओं ने सजाया माता चिंतपूर्णी का दरबार

Sat, 29 Mar 2025 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
The devotees of Kanpur decorated the court of Mata Chintapurni
भरवाईं (ऊना)। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर मां चिंतपूर्णी के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मां का दरबार बड़ा ही मनमोहक लग रहा है। चिंतपूर्णी मंदिर की सजावट का कार्य उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले श्रद्धालु करवा रहे हैं। मंदिर की सजावट में कई किस्म के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दरबार में पहुंचनी शुरू हो गई है। रविवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर डीसी ऊना ने श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से दर्शन करवाने को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed