फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Deputy Chief Minister administered the oath to the Pradhans and Up-Pradhans of 249 panchayats.

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 249 पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों को दिलाई शपथ

Tue, 16 Jun 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Chief Minister administered the oath to the Pradhans and Up-Pradhans of 249 panchayats.
समूरकलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नवनिर्वाचित प्रधानों व - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
ऊना। गांवों को विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की सबसे मजबूत इकाई बताते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गांव मजबूत और समृद्ध होंगे तो हिमाचल भी समृद्ध होगा।
विज्ञापन

उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा, गरीब कल्याण, नशा उन्मूलन और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा गांवों को विकास की नई दिशा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले की 249 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को पद-निष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह में करीब 500 पंचायत जनप्रतिनिधि और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस शपथ को महज एक औपचारिकता नहीं समझना चाहिए। भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यह है कि पंच से प्रधानमंत्री तक सभी जनप्रतिनिधि जनता के मत से चुनकर आते हैं। लोगों ने जिस विश्वास के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को चुनकर भेजा है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा निवारण को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है और पंचायतें इसमें अग्रणी भूमिका निभाएं।

चिट्टे सहित किसी भी प्रकार के नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों का किसी स्तर पर संरक्षण या बचाव न किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों को नशामुक्त बनाने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों को अपने कंधों पर लेनी होगी।

समूरकलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नवनिर्वाचित प्रधानों व

समूरकलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नवनिर्वाचित प्रधानों व- फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद

समूरकलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नवनिर्वाचित प्रधानों व

समूरकलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नवनिर्वाचित प्रधानों व- फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed