फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department will work on covering the drains on the old Hoshiarpur road

Una News: पुराना होशियारपुर मार्ग पर नालों को ढकने का कार्य करेगा विभाग

Tue, 22 Apr 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
The department will work on covering the drains on the old Hoshiarpur road
मंगलवार को आयोजित बैठक में एडीसी ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुराना होशियारपुर मार्ग पर नालों को ढकने के लिए एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित स्थानीय वार्ड पार्षद व अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने प्रशासन से नालों को ढकने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। बताया कि नालों की गहराई अधिक होने के चलते आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इसके चलते कई लोग घायल भी हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी उपायुक्त के समक्ष मांग रखी गई थी कि इन नालों को ढकने के लिए कोई प्रावधान किया जाए लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस पर एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नालों को ढकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोग निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस कार्य के लिए डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए ताकि बजट मिलने पर इन वालों को ढकने का कार्य हो सके। इस दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने भी एडीसी से इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकालने का आग्रह किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए समस्या का हल निकालने के लिए जो भी उचित कदम उठाए जाएंगे, उस पर विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed