फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department will run an awareness campaign on pneumonia in the district.

Una News: जिले में निमोनिया पर विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान

Tue, 11 Nov 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Nov 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
The department will run an awareness campaign on pneumonia in the district.
ऊना। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से निमोनिया को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग आगामी दिनों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगा ताकि वह घर-द्वार जाकर निमोनिया के प्रति लोगों को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में निमोनिया जागरूकता कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। इसके माध्यम से भी अभिभावकों को निमोनिया के लक्षणों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बच्चों में निमोनिया सबसे अधिक होने का खतरा रहता है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाएगा। इसके अलावा निमोनिया के संभावित मरीज को तुरंत उपचार देने के लिए भी आशा वर्कर अभिभावकों को अस्पताल जाने के लिए भी प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जागरूकता की कमी के चलते समय रहते अभिभावकों को निमोनिया के लक्षणों का पता नहीं लगा पाते हैं। ऐसे में में समय से उपचार न मिलने के चलते समस्या बढ़ जाती है। इसी कमी को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों को भी सही खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि जिले में कुल 1364 आंगनबाड़ियों में 38,181 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed