फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department filed a case against three people in the illegal khair cutting case

Una News: अवैध खैर कटान मामले में विभाग ने तीन लोगों पर दर्ज किया केस

Mon, 18 Aug 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
The department filed a case against three people in the illegal khair cutting case
फोलोअप
विज्ञापन

खैर के मोछे घंडावल डिपो में पहुंचे, विभाग और पुलिस जांच में जुटे
ग्रामीणों ने घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बसाल फॉरेस्ट रेंज के अंतर्गत तल्प गांव में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कटान पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मौके से खैर के 76 और शहतूत के 9 मोछे बरामद कर कब्जे में ले लिए। इन लकड़ियों को विभागीय घंडावल डिपो भेज दिया गया है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस चौकी जोल में तीन व्यक्तियों नीरज कुमार और शक्ति चंद गांव घुसाड़ा निवासी तथा राम बहादुर नेपाल निवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार मोछों को ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था और पुलिस ट्रैक्टर चालक से भी पूछताछ कर रही है। रामगढ़ धार के रेंज ऑफिसर संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरा मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक निरीक्षण में तल्प गांव की सरकारी भूमि पर एक दर्जन पुराने खैर के ठूंठ भी मिले हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि उनका कटान भी इन्हीं आरोपियों ने किया था या इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता रही है। पुलिस चौकी जोल के इंचार्ज अशोक कुमार ने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ट्रैक्टर चालक और अन्य संदिग्धों से लगातार पूछताछ हो रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed