{"_id":"6766bed3089a2aa74b0862d4","slug":"the-cultural-program-captivated-everyone-una-news-c-93-1-ssml1047-141589-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया
विज्ञापन
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने सासन में नवाजे मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सासन में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। इसमें पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भंगड़ा, नाटी, गिद्दा आदि से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने कक्षा छठी से लेकर जमा दो तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इसके अलावा खेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम विज्ञान और कला के क्षेत्र में भी बच्चों की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार धीमान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की समस्याएं मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं। स्कूल में रंग रोगन करवाने के लिए एक लाख रुपये का बजट मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संघर्ष और मेहनत का रास्ता अपनाने तथा बुरी संगत से बचकर नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर बच्चों के माता तथा स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे। संवाद