फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The crops are ready to ripen in the fields, but the clouds in the sky have scared the farmers

Una News: खेतों में फसल पकने को तैयार, आसमान में बादलों ने डराए किसान

Tue, 11 Mar 2025 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
The crops are ready to ripen in the fields, but the clouds in the sky have scared the farmers
पिछले दिनों भारी बारिश से खेतों में बिछ गई थी गेहूं की फसल
विज्ञापन

बादलों के बीच जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बंगाणा (ऊना)। जिलाभर में मंगलवार को आसमान पर बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।पिछले दिनों हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा था। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई थी। सोमवार देर रात से मौसम खराब होने से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। किसानों में विजय रायजादा, जोगिंद्र सिंह, रणजीत सिंह, पवन कुमार, अशोक ठाकुर, अजय कुमार, राकेश कुमार, रवि शर्मा, विजय शर्मा, जगदीश चंद, जगदेव सिंह सहित अन्य किसानों का कहना है कि पहले ही गेहूं की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है। अगर इस समय दोबारा ज्यादा बारिश हो गई तो फसलों को बहुत नुकसान हो सकता है। हालांकि, दोपहर के समय कभी बादल तो कभी धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा।
इस समय फसलें पकने के कगार पर हैं। ऐसे में फसलों को धूप की जरूरत है। अगर जिले में इस दौरान भारी बारिश और अंधड़ चलता है तो फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मंगलवार को बादलों के बीच जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि इस समय गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को मौसम साफ होने के साथ धूप की जरूरत है। इस समय फसल तैयार होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed