फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The condition of Mata Chintpurni temple road is bad, broken at the edges.

Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर सड़क की हालत खस्ता, किनारों से टूटी

Fri, 31 Jan 2025 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
The condition of Mata Chintpurni temple road is bad, broken at the edges.
सड़क के किनारों पर नहीं लगाए गए हैं डंगे
विज्ञापन

हर पल रहता है दुर्घटनाओं का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। जिला ऊना का सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है, लेकिन यहां आवागमन के लिए सड़कें बदहाल हैं। भक्तों को सुविधा देना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। चिंतपूर्णी से तलवाड़ा को जाने वाली सड़क माता श्री चिन्तपूर्णी के मंदिर के पास काफी समय से क्षतिग्रस्त है। जहां हर पल गाड़ियों की भीड़ रहती है। सड़क किनारों से टूट चुकी है। वाहनों को दूसरे वाहनों से पास लेने और देने में परेशानी होती है। कई जगह ऐसी हैं, जहां उचित डंगे न होने के कारण हर पल किसी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। किसी जगह विभाग ने ब्लॉक का इस्तेमाल किया है। कहीं पक्का तारकोल डाला है। यह भी सही ढंग से न डालने पर असुविधा पैदा कर रहा है। सड़क में जहां ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया गया है, वहां ब्लॉक रोजाना गाड़ियों के आने-जाने से नीचे दब गए हैं और सड़क ऊंची-नीची हो गई है। प्रशासन को चाहिए कि इन असुविधाओं को जल्द से जल्द ठीक करे।
जल्द ठीक होगी सड़क : एक्सईएन
भरवाईं क्षेत्र के एक्सईएन दिनकर शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। जल्द ही बजट स्वीकृत कर इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed