फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The cold has increased, and the demand for warm clothes has increased.

Una News: बढ़ी ठंड, गर्म कपड़ों की मांग में उछाल

Wed, 10 Dec 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The cold has increased, and the demand for warm clothes has increased.
ग्राहक हुड, जैकेट, गर्म लोअर और बच्चों के ऊनी कपड़ों की कर रहे खरीदारी
विज्ञापन

आगे और सर्दी बढ़ने पर गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम बढ़ती ठंड के चलते लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं। बडूही बाजार में रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर इन दिनों खास रौनक देखने को मिल रही है। ग्राहक हुड, जैकेट, गर्म लोअर और बच्चों के ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों का रुख कर रहे हैं।
दुकानदारों ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही हर आयु वर्ग के लिए गर्म कपड़ों का पर्याप्त स्टॉक तैयार कर रखा है। बाजार में नए स्टाइलिश हुड, जैकेट्स और गर्म लोअर के साथ-साथ बच्चों के ऊनी कपड़ों की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार हुड और जैकेट्स की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 2000–2500 रुपये तक है, जबकि गर्म लोअर 500 से 1000 रुपये तक आसानी से मिल रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ा, तो गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आएगी, जिससे बाजार की रौनक और कारोबार दोनों में इजाफा होगा।
विज्ञापन

बाक्स
पिछले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बार नए स्टाइल के कपड़े मंगवाए गए हैं और अच्छी बिक्री की उम्मीद है। -दुकानदार अश्वनी गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और युवाओं में जैकेट और हुड की सबसे अधिक मांग है। इस बार दाम भी किफायती रखे गए हैं, ताकि हर वर्ग का ग्राहक खरीदारी कर सके। -दुकानदार संदीप कुमार
बाक्स
सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है, इसलिए वह घर के लिए जैकेट और बच्चों के लिए ऊनी कपड़े लेने आए हैं। उनके अनुसार बाजार में कीमत और वैरायटी दोनों ही उचित हैं। -खरीदार वसीम अकरम

इस बार सर्दी ज्यादा पड़ने की संभावना है, इसलिए उन्होंने पहले ही गर्म कपड़ों की खरीदारी कर ली है। बच्चों के कपड़ों में अच्छी वैरायटी मिलने से वह संतुष्ट हैं। महिला ग्राहक डिंपी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed