फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The central team inspected the forests of Gagret

Una News: केंद्रीय टीम ने गगरेट के जंगलों का किया निरीक्षण

Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The central team inspected the forests of Gagret
जरियालां में जंगल का निरीक्षण करती केंद्रीय टीम व डीएफओ ऊना  संवाद
जंगलों को आग से बचाने की मुहिम
विज्ञापन

ग्रामीणों से संवाद कर उनकी सहभागिता पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। हिमाचल में जंगलों को आग से बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और आपदा प्रबंधन विभाग की उच्च स्तरीय टीम ने ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के नंगल जरियालां व अमलैहड़ गांवों के जंगलों का निरीक्षण किया। टीम ने हंस फाउंडेशन और ग्रामीणों से चर्चा कर आग की घटनाओं के कारणों और रोकथाम पर सुझाव लिए। अधिकारियों ने कहा कि केवल सरकारी प्रयास काफी नहीं, स्थानीय सहभागिता और सजगता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को जंगलों में कूड़ा न जलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई।
डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए केंद्र सरकार की प्राथमिकता लोगों की सहभागिता और जागरुकता को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed