फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The central government is supporting the state in every possible way: Dr. Sikandar

केंद्र सरकार राज्य का हर संभव कर रही सहयोग : डॉ. सिकंदर

Thu, 13 Mar 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
The central government is supporting the state in every possible way: Dr. Sikandar
बंगाणा (ऊना)। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार को मजबूती से काम करने में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। राज्य सरकार को केंद्र की मोदी सरकार का आभार प्रकट करना चाहिए। यह शब्द राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने बंगाणा में पत्रकारों से कहे। डॉ. सिकंदर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए आर्थिक और नीतिगत सहायता दे रही है। इसी सहयोग के चलते प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम हो पा रही है। अगर केंद्र सरकार का समर्थन न होता तो प्रदेश सरकार को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता। हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है। जहां विकास कार्यों के लिए विशेष वित्तीय सहायता की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत मदद की है। चाहे आपदा राहत हो, सड़कों का निर्माण हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की बात हो, केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed