फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The car window was opened on the road, the bike collided, the rider was referred to PGI

Una News: सड़क पर खोल दी कार की खिड़की, बाइक टकराई, सवार पीजीआई रेफर

Mon, 14 Apr 2025 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
The car window was opened on the road, the bike collided, the rider was referred to PGI
ऊना मैहतपुर सड़क मार्ग पर गलुआ चौक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत ऊना-मैहतपुर सड़क पर एक कार की अचानक खुली खिड़की से टकराने पर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार निवासी दयापुर तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब ने बताया कि मैहतपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। रविवार के दिन वह अपनी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड मोहन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर ऊना शहर आए थे। वहां से कंपनी के सैंपल लेने के बाद वे दोनों बाइक पर दोबारा मैहतपुर जा रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक वह चला रहा था। मोहन सिंह पीछे बैठा हुआ था। दोपहर करीब 01:55 बजे जब वे शहर के गलुआ चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो सब्जी की रेहड़ियों के पास एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। जैसे ही उनकी बाइक उस कार के पास पहुंची, कार की पिछली सीट पर बैठे किसी व्यक्ति ने पिछली खिड़की को एकदम खोल दिया। कार की खिड़की बाइक की पिछली सीट पर बैठे मोहन सिंह के घुटने में लगी। जिस कारण मोहन सिंह बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की सहायता से मोहन सिंह को सड़क से उठाया व अपनी बाइक पर इलाज के लिए ऊना अस्पताल लेकर गया। हादसे में मोहन सिंह निवासी गोलणी तहसील नंगल जिला रूपनगर के सिर व घुटने में चोट आई। आरोपी कार सवार मौका पाकर भाग गया। इसका नंबर वे पढ़ नहीं पाए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed