फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The body of a 35-year-old man was found hanging from a noose

Una News: पैंतीस वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 22 Jul 2025 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
The body of a 35-year-old man was found hanging from a noose
अंब(ऊना)। क्षेत्र में पैंतीस वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह के लगभग नौ बजे के बाद व्यक्ति अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। उस वक्त उसकी पत्नी घर में अन्य कमरे में थी। जब कमरे में जाकर उन्होंने देखा तो पाया कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से तनाव में था और हार्ट बीट तेज चलने की शिकायत के चलते पिछले दिन ही मोहाली से एक निजी अस्पताल से दवा लेकर आया था। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed