फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The agricultural extension office of Chowki Maniyar has been closed for two years.

Una News: चौकी मन्यार का कृषि प्रसार कार्यालय दो साल से बंद

Fri, 02 Jan 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The agricultural extension office of Chowki Maniyar has been closed for two years.
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

दस पंचायतों के किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। जिले की उपतहसील जोल के अंतर्गत चौकी मन्यार में कृषि विभाग की ओर से करीब 25 वर्ष पूर्व स्थापित कृषि प्रसार कार्यालय पिछले दो वर्षों से पूरी तरह निष्क्रिय पड़ा हुआ है। इस कार्यालय में न तो कोई कृषि प्रसार अधिकारी तैनात है और न ही कोई अन्य कर्मचारी, जिसके चलते क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक यहां कृषि प्रसार अधिकारी की तैनाती रही, किसानों को गेहूं, मक्की सहित अन्य फसलों के बीज समय पर उपलब्ध हो जाते थे। इसके साथ ही खेती से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन भी मिल जाता था। लेकिन, अधिकारी के तबादले के बाद आज तक विभाग की ओर से किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई।
विज्ञापन

इस कृषि प्रसार कार्यालय से आसपास की लगभग दस पंचायतों के किसान लाभान्वित होते थे। इनमें डिहर, खरयालता, टकोली, चौली, सोहरी, जोल, बैरियां, चौकी मन्यार, अंबेहड़ा धीरज और कठोह पंचायतें शामिल हैं। कार्यालय के निष्क्रिय होने से अब किसानों को बीज, कृषि उपकरण और कृषि संबंधी जानकारी के लिए दूर-दराज के कृषि कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जब यहां कृषि प्रसार अधिकारी तैनात थे, तब गेहूं, मक्की और अन्य फसलों के बीज समय पर मिल जाते थे। अब छोटे-छोटे कामों के लिए भी खुरवांई या बंगाणा जाना पड़ता है। -किसान जीवन कुमार

खेती पहले ही मौसम की मार और महंगाई से जूझ रही है। ऐसे में स्थानीय कृषि प्रसार कार्यालय बंद होने से किसानों की परेशानियां दोगुनी हो गई हैं। -किसान जोगिंद्र सिंह

कोट :
पंचायत प्रधान चौकी मन्यार संजय कुमार ने कहा कि यह कृषि प्रसार कार्यालय दस से अधिक पंचायतों के किसानों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया था, लेकिन अधिकारी न होने के कारण इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द यहां कृषि प्रसार अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed