फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The administrative team raided five drug de-addiction centres in Haroli

Una News: हरोली के पांच नशा निवारण केंद्रों में प्रशासनिक टीम की दबिश

Fri, 28 Mar 2025 08:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
The administrative team raided five drug de-addiction centres in Haroli
एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में कमेटी ने खंगाली व्यवस्थाएं
विज्ञापन


जांच के दौरान हर केंद्र में क्षमता से अधिक मरीजों की पाई संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के लालूवाल स्थित नशा निवारण केंद्र में पाई गई खामियां के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में कमेटी ने उपमंडल हरोली के पांच नशा निवारण केंद्रों में दबिश देते हुए जांच पड़ताल की। कमेटी ने सभी केंद्रों में खामियां पाईं। हर केंद्र में क्षमता से अधिक मरीजों की संख्या पाई गई। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी। केंद्र में उपचार ले रहे मरीज ज्यादातर पंजाब के थे और केंद्र में रहने तक की भी व्यवस्था नहीं थी।
24 मार्च को हरोली पुलिस ने डीएसपी हरोली मोहन रावत की अगुवाई में लालूवाल नशा निवारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। केंद्र में खामियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। साथ ही एडीसी ऊना के माध्यम से केंद्र को बंद करवाने के लिए भी पत्र लिखा। शुक्रवार को एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में गठित टीम ने उपमंडल हरोली के पांच नशा निवारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सभी नशा निवारण केंद्र में निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाईं। टीम ने पाया कि केंद्र में उपचार ले रहे मरीजों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं मरीजों की संख्या भी अधिक है। टीम ने सभी नशा निवारण केंद्रों का रिकॉर्ड भी खंगाला।
विज्ञापन


एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान हरोली के पांच नशा निवारण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया है। सभी केंद्रों में खामियां पाई गई हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed