{"_id":"69f103f11b49f993db071927","slug":"the-administration-issued-an-advisory-regarding-the-rising-temperature-una-news-c-93-1-una1002-189848-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बढ़ते तापमान को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बढ़ते तापमान को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Wed, 29 Apr 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं एवं लू चलने के आसार दिख रहे हैं। ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। गर्म हवाएं एवं लू खतरनाक साबित हो सकती है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें। जितनी बार हो सके पानी पीयें। जब भी बाहर धूप में जाएं, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें, गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकें और हमेशा जूते या चप्पल पहनें। अधिक तापमान में कठिन काम न करें। हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले फल जैसे तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा आदि का सेवन करें। बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किए हुए वाहनों में अकेला न छोडें। अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
लू लगने पर क्या करें
जतिन लाल ने बताया कि सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो तुरंत व्यक्ति को छांव में लिटा दें। अगर तंग कपड़े हों तो ढीला कर दें अथवा हटा दें। ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं। व्यक्ति को ओआरएस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल पीने को दें, जो कि शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके। लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं और चिकित्सक की सलाह लें।