{"_id":"69a9c61be01072c5f10003ea","slug":"the-administration-is-busy-preparing-for-the-chaitra-navratri-fair-the-sdm-took-stock-of-the-arrangements-una-news-c-93-1-una1002-183689-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Fri, 06 Mar 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में एसडीएम अंब एवं मंदिर सहायक आयुक्त पारस अग्रवाल ने मंदिर प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र मेले को सफल और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए मंदिर प्रशासन के साथ प्रारंभिक चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है जिसमें मेले की विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में ट्रैफिक प्रबंधन, सड़कों की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था और बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विशेष चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन का मुख्य फोकस ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करवाने पर रहेगा।
वहीं श्रद्धालुओं को बड़े वाहनों की पार्किंग में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए भी प्रशासन गंभीर है। एसडीएम ने बताया कि भरवाई क्षेत्र में हैवी व्हीकल पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पार्किंग स्थल को पुनर्विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र शुरू होने में अब केवल दो सप्ताह का समय शेष है, इसलिए फिलहाल मशीनरी लगाकर पार्किंग स्थल को समतल किया जाएगा ताकि उपलब्ध जगह का अधिकतम उपयोग किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन का लक्ष्य है कि चैत्र नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और यातायात या अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।