{"_id":"680108a38ef871afde00dc4c","slug":"the-accused-said-i-threatened-former-minister-kanwar-una-news-c-93-1-ssml1048-151539-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आरोपी बोला - पूर्व मंत्री कंवर को मैंने ही धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आरोपी बोला - पूर्व मंत्री कंवर को मैंने ही धमकाया
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया कबूल
आरोपी के पास कैसे आया वीरेंद्र कंवर का फोन नंबर, खंगालेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को फोन पर कई बार धमकाने और 20 से 25 लाख फिरौती मांगने के मामले में आरोपी को उत्तर प्रदेश के बरेली से पकड़ा है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर ऊना पहुंची है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि फोन पर उसी ने वीरेंद्र कंवर को धमकाया था। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में इसकी पुष्टि की है। राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गुफरान अली उर्फ धर्मेंद्र निवासी गांव रामपुरा थाना बूटा जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई। कहा कि पुलिस के ध्यान में मामला आया तो तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई। जिस फोन नंबर से धमकी मिली, उसके बारे जानकारी जुटाई गई और वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस की जांच उत्तर प्रदेश के बरेली तक जा पहुंची। फोन नंबर की जानकारी और वेरिफिकेशन को फॉलो करते हुए बंगाणा पुलिस ने आरोपी को बरेली से धर दबोचा। आरोपी लगातार धमकी दे रहा था और पूर्व मंत्री को परेशान करता रहा। आरोपी क्या करता है, उसका पेशा क्या है, इसके बारे में पता लगाया जाएगा। वह किससे ताल्लुक रखता है और कितनी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा, इसकी छानबीन की जाएगी। वीरेंद्र कंवर का नंबर आरोपी को कहां से मिला, इसके बारे भी खंगाला जा रहा। राकेश सिंह ने कहा कि आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि उसी ने फोन किया। फिलहाल अकेले आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। मामले में कोई अन्य आरोपी भी शामिल हुए तो जल्द उनकी गिरफ्तारी भी होगी।