फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The accused of cheating in the name of sending abroad were again sent on 4-day remand

Una News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी दोबारा 4 दिन के रिमांड पर भेजे

Tue, 05 Aug 2025 08:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
The accused of cheating in the name of sending abroad were again sent on 4-day remand
अंब (ऊना)। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया था, जो सोमवार को समाप्त हो गई थी। शिकायतकर्ता मनोज कुमार, निवासी वार्ड नंबर 1, देवनगर (गगरेट) ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि ऊना निवासी एक व्यक्ति और हाजीपुर (पंजाब) निवासी एक अन्य व्यक्ति ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था। आरोपियों ने मनोज को अंब स्थित अपने दफ्तर में बुलाकर किर्गिस्तान में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया और इसके एवज में उससे कुल
विज्ञापन

3,40,000 वसूले। हालांकि, न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसका पैसा लौटाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसडीपीओ अंब, डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि मामले की जांच जारी है और रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed