Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Temporary bridge washed away in water released from Nangal Dam

Una News: नंगल डैम से छोड़े पानी के तेज बहाव में बह गया अस्थायी पुल

Fri, 02 Dec 2022 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Temporary bridge washed away in water released from Nangal Dam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। नंगल के गांव बरारी में ट्रक यूनियन की ओर से क्षेत्रवासियों के सहयोग से सतलुज पर बनाया अस्थायी पुल वीरवार को नंगल डैम से छोड़े गए पानी के तेज बहाव में बह गया। पुल बहने के बाद ट्रक यूनियन नंगल से जुड़े ऑपरेटरों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दो दिन पहले ही यह अस्थायी पुल बाहरी वाहनों के लिए बंद किया गया था।
बीबीएमबी मैनेजमेंट ने एक दिन पहले ही घोषणा कर पुल का प्रयोग करने वाले लोगों को सचेत कर दिया था कि सतलुज दरिया में डैम से अधिक पानी छोड़ा जाना है। उक्त अस्थायी पुल का प्रयोग न करें। बीबीएमबी मैनेजमेंट ने बीते बुधवार दोपहर थोड़ा-थोड़ा पानी छोड़ना शुरू किया। वीरवार सुबह भारी मात्रा में पानी छोड़ने से अस्थायी पुल पूरी तरह पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

अब चंडीगढ़ के लिए वाया भलाण, हिमाचल अंगमपुर होकर जाना पड़ेगा
उक्त पुल का निर्माण नंगल में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण लगने वाले लंबे जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए करवाया गया था, लेकिन अब इस पुल के बह जाने से ऊना से चंडीगढ़ आने वाले वाहन चालकों के साथ नंगल ट्रक यूनियन से जुड़े ट्रक आपरेटरों को सबसे अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों अब वाया भलाण और चंडीगढ़ से हिमाचल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वाया अंगमपुर होकर जाना पड़ेगा। नंगल के ट्रक चालकों को भी नंगल की दोनों औद्यौगिक इकाई पीएसीएल व एनएफएल जाने के लिए और वापस नंगल आने के लिए वाया अंगमपुर होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। इससे समय-धन का भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed