फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tempo overturned due paralysis attack, 10 Injured

चालक को पैरालाइज अटैक आने से पलटा टेम्पो, 10 घायल, दो गंभीर

Mon, 21 Nov 2022 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned due paralysis attack, 10 Injured
भड़ोलियां कलां में टेम्पो पलटने से घायल हुए बच्चे का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : Una
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते भड़ोलियां कलां क्षेत्र में रविवार दोपहर को संगत लेकर जा रहे एक टेम्पों चालक को पैरालाइज का अटैक आ गया। इससे टेम्पों अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ और दूसरी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना सदर पुलिस ने टेम्पों चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 10 बजे बहडाला सत्संग घर में कुछ लोग टेम्पों में सवार होकर पहुंचे। वहां सत्संग सुनने के उपरांत दोपहर करीब 12 बजे जब उक्त टेम्पो बहडाला से बडैहर की ओर जाने लगा तो भड़ोलियां कलां में टेम्पों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में टेम्पों सवार सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं में उर्मिला देवी, पत्नी सुरजेंद्र सिंह, निवासी बडैहर तहसील ऊना को पीजीआई चंडीगढ़ और परमला देवी, पत्नी जसविंद्र सिंह, निवासी बडैहर को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि टेम्पों चालक अशोक कुमार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके चलते हादसा हो गया। फिलहाल टेम्पों चालक की हालत स्थिर बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने टेम्पों चालक अशोक कुमार, पुत्र तेलू राम, निवासी बडैहर तहसील ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
हादसे में मदन लाल (70) पुत्र धनी राम, कष्णा सोहल (11) पुत्र वजिंद्र सिंह, माया देवी (60) पत्नी जगदीश चंद, उर्मिला देवी (34) पत्नी सुरजेंद्र सिंह, प्रवीण कुमारी (45) पत्नी रविंद्र कुमार, साक्षी (20) पुत्री कमल किशोर, सिमरन (18) पुत्री लखविंद्र, प्रभजोत (4) पुत्री महेश कुमार, गुरवचनी (80) पत्नी हरिकिशन, परमला देवी (45) पत्नी जसविंद्र सिंह (सभी निवासी बडैहर जिला ऊना) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed